बारां। बारां में छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप के आरोपी व्याख्याता मनोज कारोलिया को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को यह कार्रवाई की।मनोज कारोलिया बारां जिले में भूगोल के व्याख्याता के पद पर नियुक्त था। आरोप है कि सत्र 2020-21 में उसने एक छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया।ब0र्खास्तगी के आदेश में कहा गया है कि इस जघन्य कृत्य से विद्यालय के साथ-साथ विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। व्याख्याता कारोलिया को अपने पद के दुरुपयोग और शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध अनैतिक आचरण का दोषी पाया गया है। इस मामले में पहले आरोपी शिक्षक को बारां जिले से एपीओ कर दिया गया था। उसका मुख्यालय जयपुर में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय निर्धारित किया गया था।
पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक पर हमला, पुलिस ने तीन टॉप-टेन बदमाशों को दबोचा।
बीच रास्ते घेर कर बेरहमी से की मारपीट, गंभीर चोटें आईं; झालरापाटन पुलिस की कार्रवाई झालावाड़।शहर में पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले…
