जोधपुर। जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े गए कॉन्स्टेबल, LDC ओर जयपुर के शिकार एंड शूटर सेंटर के मालिक शमीमुद्दीन को आज कोर्ट में पेश किया। तीनों को डांगियावास थाने से पुलिस जीप से लाया गया। बता दें कि दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शूटर सेंटर और इसके मालिक के रामगंज इलाके में घर पर सर्च भी की थी।जांच में सामने आया है कि 22 बोल्ट अवैध राइफल ‘मेड इन इंग्लैंड’ की है। वहीं, घर से बरामद 282 कारतूसों में से कई प्रतिबंधित हैं। इसमें 303 बोर पुलिस और आर्मी उपयोग में लिया करती थी, जबकि 7.62 बोर के काफी संवेदनशील प्रतिबंधित कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा पुराने हथियारों में उपयोग में लिए जाने वाले कारतूस भी मिले थे।
पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक पर हमला, पुलिस ने तीन टॉप-टेन बदमाशों को दबोचा।
बीच रास्ते घेर कर बेरहमी से की मारपीट, गंभीर चोटें आईं; झालरापाटन पुलिस की कार्रवाई झालावाड़।शहर में पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले…
