गेहूं रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का विरोध:भारतीय किसान संघ ने तुलाई रुकवाई

भवानी मंडी की पचपहाड़ तहसील में गेहूं पंजीयन स्लॉट सिस्टम में आ रही गड़बड़ी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव को ज्ञापन सौंपा। विरोध के दौरान किसानों ने मंडी में गेहूं की तुलाई भी रुकवा दी।

भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख पवन पाटीदार ने बताया कि मंडी के तुलाई केंद्र पर पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण गेहूं की तुलाई शुरू नहीं हो सकी। इससे किसान परेशान हो गए और उन्होंने भारतीय खाद्य निगम (FCI) पर लापरवाही का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि एफसीआई की तकनीकी खामियों के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

किसानों के विरोध के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने एफसीआई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जब तक पोर्टल में सुधार नहीं हो जाता, तब तक 3 से 4 दिनों के लिए तुलाई रोक दी जाए।

तकनीकी समस्या दूर करने की मांग

किसानों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर पंजीयन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को जल्द ठीक करने की मांग की, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। इस दौरान रामचंद्र पाटीदार, रामगोपाल पाटीदार सहित कई किसान और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views