तेजपाल को जंगली जानवराें नहीं मारा, गांव के ही दो भाईयों सहित एक अन्य ने हत्या कर बाइक-माेबाइल लूटे थे

काेतवाली पुलिस ने तीन मोबाइल चाेरों को पकड़ा तो ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा, हत्या का मामला दर्ज

झालावाड़. डेढ़ महीने पहले बाघेर के जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिले खेड़ा हरिगढ़ गांव निवासी तेजपाल के शव की गुत्थी सुलझ गई है। उसको किसी जंगली जानवर ने नहीं मारा था। बल्कि तीन लोगों ने उसकी हत्या कर उसकी लाश को जंगल में ​िछपा दिया था और मोबाइल-मोटरसाइकिल लूट लिए थे। शुक्रवार को झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी में पकड़े तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन संदिग्धों को मोबाइल छीनने के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने तेजपाल की हत्या कर उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूटना स्वीकार किया।
जिसकी सूचना सारोला पुलिस को दी गई। साराेला पुलिस ने तीनों आरोपी खेड़ा हरीगढ़ निवासी सुरेंद्र पुत्र रामगोपाल, नरेंद्र पुत्र रामगोपाल व गोकुल पुत्र द्वारकालाल से गहन पूछताछ की तो तेजपाल उर्फ भैरूलाल की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने हत्या के बाद लाश को जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने संदिग्ध हालत में मौत के मामले को हत्या में दर्ज कर जांच खानपुर थानाधिकारी को सौंपी है।

एक फरवरी को मिला था क्षत-विक्षत शव

एसपी अमित कुमार ने बताया कि 1 फरवरी को सारोलाकलां पुलिस को बाघेर के जंगल मे एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की मोबाइल पर सूचना मिली थी। सारोला थानाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़े से उसकी पहचान कराई। जिसमें शव की पहचान खेड़ा हरीगढ़ खानपुर निवासी तेजपाल उर्फ भैरूलाल पुत्र जगदीश धाकड़ के रूप में हुई। मौके पर मृतक के भाई ने जंगल में बैठकर नशा करते समय किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करने या अन्य किसी कारण से उसकी मौत होने की आशंका जताई। मृतक की बाइक व मोबाइल भी मौके पर नहीं मिले थे। सारोला पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच के लिए डीएसपी गरिमा जिंदल की देखरेख में सारोला थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया था।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views