राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम का NSUI करेगी विरोध

जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। छात्र संगठन एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया है।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मानविकी पीठ में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक प्रकृति का है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और कुलपति ही इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के कार्यक्रमों से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होकर बिगड़ रहा है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया- इससे पहले भी इसी तरह के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विरोध किया गया था, जिसके दौरान विवाद की स्थिति बन गई थी। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। अब एक बार फिर संगठन ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि अगर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। तो बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामसिंह सामोता, इकाई अध्यक्ष किशोर चौधरी, अमरदीप परिहार सहित NSUI पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views