रेणु की मौत का राज, पति ने पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की हत्या को दुर्घटना दिखाने की साजिश नाकाम
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, पुलिस कर्मियो पर वाहन चढ़ाने की कोशिश।

झालावाड़ . अकलेरा थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के बहुचर्चित रेणु हत्याकांड का 4 माह बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार किया है। रेणु की मौत सीढ़ियों से गिरने से बताई गई थी, जबकि उसके पति ने ही 2 घंटे तक पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। पति के अन्य महिलाओं के अवैध संबंध का रेणु विरोध करती थी, इसके चलते उसकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलेरा थाने के हैड कांस्टेबल की रिपोर्ट पर पहले संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने स्टेट एफएसएल टीम से प्रदेश का दूसरा क्राइम सीन रिक्रिएशन करवाकर इस पूरे मामले का खुलाया किया।
एसपी अमित कुमार के अनुसार 9 नवंबर 25 को हैड कांस्टेबल सतवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि ग्राम चंदीपुर में रेणु उर्फ निमंता (27) की उसके ससुराल में संदिग्ध मौत हुई है। मृतका के शरीर पर मारपीट के गंभीर निशान है। परिजनाें ने सीढ़ियों से गिरकर दुर्घटना बताने का प्रयास किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बयान दिया कि रेणु सीढ़ियों से गिर गई थी। पुलिस को रेणु के शरीर पर चोटों के निशान व कमरे में बिखरे पड़े सामान, चूडिय़ों के टुकड़े व खून के धब्बे मिले। उसके सीढ़ियों से गिरने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने अपनी तरफ से अकलेरा थाने में हत्या व हत्या के साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद झालावाड़ डीएसपी हर्षराजसिंह खरेड़ा ने मामले की जांच की ताे सारी परतें खुलती गईं।
पिटाई से पसलियां टूटीं, फेफड़े पंचर हुए, शरीर पर 19 चोटों से मौत की पुष्टि
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया तो सामने आया कि पिटाई से उसकी पसलियां टूट गईं, फेफड़े पंचर हो गए। साथ ही शरीर पर आई 19 चोटों से उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाली टीम से चोटों पर राय ली तो सामने आया कि सीढ़ियों से गिरने वाली काेई चोटें नहीं थीं।


भांजे की भूमिका भी संदिग्ध, आरोपी के साथ शव अस्पताल ले गया था

गोपनीय सूचना से सामने अाया कि आरोपी देवीकृपाल का भांजा कोमल मीणा एमबीबीएस का स्टूडेंट है। उसने घटना वाले दिन होटल नारायण पैलेस में कमरा बुक करवाया। जहां दोनों ने शराब पार्टी की। यहां से रात 2 बजे रेणु का पति देवीकृपाल होटल से निकला अाैर रात 2 से 4 बजे के बीच उसने घर जाकर पत्नी रेणु की हत्या की। बाद में प्राइवेट अस्पताल आस्था के सीसीटीवी फुटेज में सामने अाया कि आरोपी पति और उसका भांजा सुबह 5 बजे रेणु को काले रंग की गाड़ी में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फुटेज में यह भी सामने अाया कि आरोपी देवीकृपाल अपनी पहचान छिपाने के लिए कार से नीचे नहीं उतरा। बाद में पत्नी रेणु का शव अस्पताल में ही छोड़कर दोनों फरार हो गए।

क्राइम सीन रिक्रिएशन मेें अमह सबूत साबित हुआ

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्टेट एफएसएल टीम को बुलाया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर के सहायक निदेशक मुकेश शर्मा, शेरसिंह व कनिष्ठ वैज्ञानिक अजय गुर्जर ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया। इसमें डमी को घटना स्थल पर सीढिय़ों से गिराकर किए गए परीक्षण में ऐसी चोटें आना असंभव पाया गया जो रेणु के शरीर पर थीं।

पुलिस पकड़ने गई तो कार चढ़ाने का किया प्रयास

21 मार्च को आरोपी देपीकृपाल उर्फ डेविड पुत्र नंदलाल मीणा के कोटा में होने की सूचना मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए कुछ पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपी जो वाहन चला रहा था उस पर नंबर प्लेट भी फर्जी थी। इस पर अकलेरा थानाधिकारी की रिपोर्ट पर चंदीपुर निवासी देवीकृपाल मीणा, कोमल मीणा व पवन दांगी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला व राजकार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया।

लाइफ जीता था आरोपी, 80 लाख के तीन वाहन खरीदे, नशे से कमाई का अंदेशा

आरोपी देपीकृपाल लग्जरी लाइफ जीता था। लग्जरी वाहनों में घुमना, सोशल मीडिया पर लग्जरी वाहनों के साथ रील बनाना व गाड़ियों के लवाजे के साथ चलना उसका शाैक था। यह भी सामने अाया कि वह होटलों में लड़कियां भी बुलाता था। उसने हाल ही में 80 लाख रुपए के तीन वाहन भी खरीदे हैं। किसी कार्यक्रम में जाता था तो 50 हजार रुपए तक चंदा भी देता था। इतना रुपया आरोपी ने पिछले 2 सालों में कमाया है। अब पुलिस काे संदेह है कि आरोपी ने इतना रुपया नशा तस्करी से कमाया हो।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views