पीएचसी झूमकी काे बनाया हीट वेव रेडिनेस हेल्थ फैसिलिटी सेंटर

झालावाड़. भीषण गर्मी और लू (हीट वेव / हीट स्ट्रोक) के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएचसी झुमकी को “हीट वेव रेडिनेस हेल्थ फैसिलिटी” के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल सीएमएचओ डॉ. साजिद खान एवं बीसीएमओ डॉ. सुनील मीणा के मार्गदर्शन में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार ने शुरू की है। इसके अंतर्गत अस्पताल और समुदाय दोनों स्तरों पर लू से बचाव के लिए अनेक नवाचार प्रारंभ किए गए हैं। पीएचसी झुमकी में हीट स्ट्रोक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के बच्चे, अभिभावक, अस्पताल स्टाफ तथा गांव से आए नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में लू (हीट स्ट्रोक) के कारण, लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई तथा हीट स्ट्रोक की स्थिति में क्या करना चाहिए इसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया।
पीएचसी झुमकी परिसर में मरीजों और परिजनों के लिए ग्रीन नेट लगाकर छायादार “कूल कॉर्नर / ठंडी छाया केंद्र” बनाया गया है, जिससे तेज धूप में आने वाले लोगों को राहत मिल सके। परिसर के पेड़-पौधों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए पाइपलाइन से नियमित सिंचाई व्यवस्था की गई है तथा पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी लगाए गए हैं।
अस्पताल में लू और तापघात के मरीजों के लिए विशेष हीट स्ट्रोक बेड आरक्षित किया गया है तथा एक हीट स्ट्रोक मेडिकल किट तैयार की गई है, जिसमें थर्मामीटर, आईवी फ्लूड, ऑक्सीजन, मॉनिटर, आइस पैक तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन सामग्री उपलब्ध रखी गई है। अस्पताल के स्टाफ को भी हीट स्ट्रोक की पहचान और उपचार के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल