कोटा में कल वाहन रैली और ईद पर रहेगा ट्रैफिक-डायवर्जन

कोटा शहर में शनिवार को हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकलने वाली वाहन रैली और ईद पर किशोरपुरा ईदगाह में होने वाली नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आंशिक और पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबंधित रहेगा।हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में शहर के विभिन्न स्थानों से वाहन रैली टीलेश्वर महादेव मंदिर घोड़ा बाबा चौराहा पर एकत्र होकर सीएडी चौराहा होते हुए किशोरपुरा थाने के पास जड़ के बालाजी मंदिर तक निकाली जाएगी।इस दौरान दोपहर 3:30 बजे से रात 8 बजे तक एरोड्राम सर्किल से दशहरा मैदान तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। रावतभाटा रोड और केशवपुरा की ओर जाने वाले वाहन एयरपोर्ट के सामने से विज्ञान नगर और आईएल चौराहा होते हुए निकलेंगे।रावतभाटा की ओर से आने वाले वाहन सरस डेयरी, विद्यार्थी सर्किल और गोबरिया बावड़ी होकर शहर में प्रवेश करेंगे, जबकि भारी वाहनों को अनंतपुरा फ्लाईओवर और हैंगिंग ब्रिज से डायवर्ट किया जाएगा। घोड़ा बाबा चौराहा, दादाबाड़ी तिराहा और सीएडी सर्किल के बीच यातायात एकतरफा रहेगा।

ईद पर सुबह 7 से 10 बजे तक होगी नमाज अदा

वहीं ईद पर किशोरपुरा ईदगाह में शनिवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान एरोड्राम सर्किल से ईदगाह और दशहरा मैदान तक केवल नमाजियों के वाहनों को ही अनुमति रहेगी। अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नमाज के समय सीएडी सर्किल, किशोरपुरा गेट और आसपास के मार्गों पर विशेष पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे परिवर्तित मार्गों का उपयोग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि दोनों धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views