कार्य के चलते 29 मार्च को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत नए मार्ग से चलेगी,चार ट्रेनों के रूटों में अस्थाई बदलाव

जोधपुर। रेलवे के अहमदाबाद पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से जुड़े जरूरी तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते आगामी रविवार को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल नेटवर्क पर संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह तकनीकी अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इस ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कुछ ट्रेनों को उनके नियमित ट्रैक की बजाय दूसरे मार्ग से गुजारने का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में हुआ बदलाव

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है:

  • ट्रेन संख्या 12461, जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस: 29 मार्च को यह हाई-स्पीड ट्रेन अपने नियमित मार्ग की बजाय महेसाणा, कटोसन रोड और कलोल होकर साबरमती की ओर संचालित होगी।
  • ट्रेन संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस: यह ट्रेन रविवार (29 मार्च) को खोडियार, कलोल, कटोसन रोड एवं महेसाणा होकर चलेगी। मार्ग में बदलाव के कारण इस दिन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
  • ट्रेन संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस: 28 मार्च को प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन अपने सफर के दौरान कलोल-खोडियार मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन का भी गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर ठहराव रद्द रहेगा।
  • ट्रेन संख्या 09721, भावनगर-बीकानेर स्पेशल: इस स्पेशल ट्रेन को वीरमगाम, कटोसन रोड एवं महेसाणा के रास्ते बीकानेर के लिए चलाया जाएगा। इस बदलाव के चलते यह ट्रेन आम्बली रोड और गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views