अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नाकारा, राजमेस की टीम को बताई रिनोवेशन की जरूरत

झालावाड़. झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी व जनाना अस्पताल का मंगलवार को राजमेस की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों अस्पतालों की ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सेवाओं को परखा, मरीजों के इलाज में उपयोग होने वाली मशीनरी के बारे मे जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में नाकारा हो चुके फायर फाइटिंग सिस्टम के रिनोवेशन की जरूरत बताई। इसके राजमेस को पूर्व में भेजे प्रस्तावों पर तुरंत स्वीकृत कराने के लिए कहा है।
इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने टीम को बताया कि अस्पताल का फाइटिंग सिस्टम पूरी तरह खराब हो चुका है। आग लगने पर नगर परिषद की दमकल या अस्पताल के छोटे सिलेंडर के भरोसे रहते है। इसके रिनोवेशन के लिए प्रस्ताव बनाकर राजमेस को भेज रखा है, लेकिन अभी तक मंजूरी नही मिल रही है। पूर्व में दो बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें नगर परिषद की दमकल और अग्निशमन सिलेंडरों से मुश्किल से काबू पाया गया। ऐसे हालात में किसी बड़े हादसे आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस दौरान राजमेस की टीम सदस्य ने अस्पताल के फायर सिस्टम को भी परखा। गार्डन में आग लगाकर उसको अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र से बुझाया।
इसके अलावा एसआरजी अस्पताल में आईपीडी में लगी लिफ्ट के बार-बार खराब होने के बारे में जानकारी दी। नई लिफ्ट लगवाने और कॉटेज वार्ड में लिफ्ट लगाने के प्रस्तावों को भी अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जिससे स्टाफ और रोगियों को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने राजमेस टीम को अन्य समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है।

टीम ने देखा परिसर, बताया वैल मेंटेन

राजमेस टीम सदस्य डॅ. संतोष गुप्ता मंगलवार को झालावाड़ पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा, उपाधीक्षक डॉ. प्रतिभा मीणा, डॉ. सुमित हाड़ा के साथ एसआरजी अस्पताल की ओपीडी से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने ओपीडी में हर विभाग को देखा। यहां डॉक्टर्स की उपलब्धता, मरीजों के बैठने की व्यवस्थाएं। रिसेप्शन काउंटर, जांच काउंटर आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम इमरजेंसी बिल्डिंग की सुविधाओं को परखा। वार्डों में मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए डक्टिंग, एसी, कूलर आदि की भी जानकारी ली। इसके बाद टीम जनाना अस्पताल पहुंची, यहां भी ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, जननी सुरक्षा वार्ड, टायलेट आदि को देखा और व्यवस्थाओं को वेल मेंटेन बताया।


राजमेस की टीम ने एसआरजी व जनाना अस्पताल का निरीक्षण किया है। यहां साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली है। इसके अलावा अस्पताल की जरूरतों को लेकर जो प्रस्ताव लंबित चल रहे है, उनको राजमेस टीम सदस्य से साझा किया है। क्योंकि यह फीडबैक सीधा राजमेस सचिव को जाएगा।
डॉ. अशोक शर्मा, अधीक्षक, एसआरजी अस्पताल, झालावाड़


आज झालावाड़ अस्पताल में विजिट की है। यहां पर साफ-सफाई, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सभी ओपीडी, आईपीडी में उपलब्ध मिले। फायर सेफ्टी का डेमो देखा, जो सुरक्षा के हिसाब से अच्छा है। यानी सारी व्यवस्था वेल मेंटेन है। जो प्रोपोजल अस्पताल ने राजमेस को भेजे हैं उन सभी के बारे में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।
डॉ. संतोष गुप्ता, सदस्य, राजमेस जयपुर

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views