धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

झालावाड़। झालावाड़ में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झालावाड़ शहर की खेजड़ी के बालाजी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।समिति अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ ने बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री खेजड़ी बालाजी की प्रतिमा का प्रातःकाल पंचामृत से विधि-विधान से अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में स्थित महादेव मंदिर पर भी अभिषेक किया गया और बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया।दोपहर में, टीवी कलाकार हुमा जांगिड़ और उनकी मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया। इसमें उपस्थित भक्तजनों ने सुंदरकांड के पाठ का आनंद लिया और सुंदर प्रसंगों पर नृत्य भी किया। सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा सहित अन्य स्तुतियां संगीतमय धुन के साथ प्रस्तुत की गईं।इसके उपरांत आरती कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में पिछले आठ वर्षों से जन सहयोग से अखंड रामायण पाठ भी चल रहा है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views