बकरियों को बचाने के कारण ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

झालावाड़।
जुल्मी रेलवे ट्रैक पर रविवार देर शाम 7:30 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान झालरापाटन के जरेल चौकी गांव निवासी विजय (28) पुत्र रूपलाल बैरवा के रूप में हुई है। विजय दो-तीन दिन पहले अपने ससुराल जुल्मी गया था और जुल्मी से कुंभ कोट गांव अपनी मौसी से मिलने जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि रेलवे ट्रैक पर कुछ बकरियां घूम रही थीं। इसी दौरान ओल्ड झालावाड़ की ओर से एक पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। विजय ने तुरंत ट्रैक पर जाकर बकरियों को भगाना शुरू कर दिया। बकरियां तो ट्रैक से हट गईं, लेकिन इसी बीच ट्रेन विजय के नजदीक पहुंच गई और वह उसके बाएं हिस्से से टकरा गया।
धीमी गति से बची जान
विजय ने बताया कि उसे और बकरियों को ट्रैक पर देखकर लोको पायलट ने ट्रेन की गति धीमी कर दी थी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद उसके ससुराल के लोग उसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल