नाहरगढ़ में गौसेवकों ने चौराहे पर प्रदर्शन कर डेढ़ घंटे चक्काजाम किया

बारां।बारां के नाहरगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौसेवक और हिंदू संगठन के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने मुख्य चौराहे पर गोवंश का सिर रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। गौसेवकों का आरोप है कि गोवंश का सिर गुरुकुल स्कूल के पास मिला, जिस पर किसी जानवर के हमले के निशान नहीं थे। उन्होंने धारदार हथियार से गोवंश की हत्या की आशंका जताई है।घटना की सूचना पर थानाधिकारी कमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। चक्काजाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।बाद में एसडीएम राकेश रावत और नायब तहसीलदार शिवप्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया।

फिलहाल, मामले में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं 

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views