उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जयपुर।  आरपीएससी 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल को जयपुर जिले में 199 परीक्षा केंद्रों पर उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन करवा रहा है।परीक्षा समन्वय व अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिनों में 2—2 पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में जयपुर के 199 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1 लाख 49 हजार 716 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।उन्होने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट, जयपुर के कमरा नम्बर 116 में  नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा दिनांक 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से सम्बन्धित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 71—71 उप समन्वयक एवं 38—38 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। वर्मा ने बताया कि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्र पर गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। इस संबंध में सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। महिला परीक्षार्थियों को लाख अथवा कांच की पतली चूड़ियों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर परीक्षा केन्द्र पर आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही किसी भी परीक्षार्थी को घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल अथवा मफलर जैसे वस्त्र या सामग्री पहनकर या साथ लाकर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होने बताया कि ड्रेस कोड के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट/कुर्ता, पेंट अथवा पायजामा तथा हवाई चप्पल/स्लीपर पहनकर ही परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा। इसी प्रकार महिला अभ्यर्थियों को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहनकर आना होगा तथा बालों में केवल साधारण रबर बैंड का ही उपयोग करना होगा। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी जैसे उनके धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views