चांदेखेड़ी में आदिनाथ जयंती पर निकली रथयात्रा

झालावाड़. चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में गुरुवार को भगवान आदिनाथ की जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान आदिनाथ की आकर्षक झांकी से सजे रथ के आगे-आगे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
महामंत्री नरेश जैन वेद ने बताया कि सुबह 9 बजे मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 निष्प्रह सागर महाराज के सानिध्य में मंदिर से भव्य रथयात्रा प्रारम्भ हुई। रथयात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजित कर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं, वहीं युवक-युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए नजर आए। रथयात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा स्वागत मंच लगाए गए। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन और आरती के साथ ही स्थानीय समाज के श्रेष्ठियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, ड्राई फ्रूट और ठंडाई की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर भगवान आदिनाथ के जयकारे लगाए गए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय और प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन और भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा।

दुबई और देश के कौने-कौने से पहुंचे श्रद्धालु

कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट ने बताया कि भगवान आदिनाथ जन्म जयंती महोत्सव मनाने के लिए रथयात्रा में
दुबई सहित देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुचे। इसमें दुबई से आए श्रद्धालुओं सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, भवानीमंडी से, झालरापाटन, भानपुरा से 2 बसें, रामगंजमंडी, गुना बजरंगगढ़ अध्यक्ष एसके. जैन द्वारा 15 बसें, अशोकनगर से 2 बसें, सुसनेर और पिड़ावा से 5 बसे, कोटा से 2 बसे सहित कई स्थानों से बसों द्वारा आए श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु दर्शन जन्मोत्सव का हिस्सा बने।

दिल्ली नरेंद्र बने शांतिधारा के पुण्यार्जक

तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 12 मार्च को चांदखेड़ी में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान आदिनाथ का महा कलशाभिषेक एवं शांतिधारा हुई, इसमें दिल्ली के नरेन्द्र कुमार सोगानी एवं समीर जैन दिल्ली परिवार ने श्रद्धापूर्वक पुण्यार्जन किया।

ये रहे रथयात्रा के मुख्य आकर्षण

  • भगवान आदिनाथ की रथयात्रा में
  • शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब से आया बैंड रहा रहा।
  • लटेरी (मध्यप्रदेश) से आए युवाओं के तमाशा बैण्ड ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
  • बूंदी, सारोला, बारां और खानपुर से महिला बैंड सहित कई अन्य बैंड भी जुलूस में शामिल हुए।
  • सारोला समाज द्वारा भगवान ऋषभदेव के जीवन से संबंधित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें कृषि और व्यापार की कला का प्रदर्शन किया गया। हरीश गंधर्व पिड़ावा द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।
  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views