आवासन मण्डल की समृद्धि योजना को स्कॉच गोल्ड अवार्ड’

जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल की समृद्धि अपार्टमेंट योजना को SKOCH गोल्ड अवार्ड मिला है ।मण्डल की ओर से आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने यह अवार्ड शनिवार को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में ग्रहण किया।आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा की मण्डल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होने से आमजन में मण्डल की प्रतिष्ठा फिर से कायम हुई है। उन्होंने स्कॉच गोल्ड अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मण्डल की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होनें बताया कि समृद्धि आवासीय योजना में दो प्रकार के फ्लैट बनाये गए थे जिसमें 960 वर्ग फ़ीट वाले फ्लैट की कीमत 33 लाख अनुमानित थी वहीं 1100 वर्गफीट की कीमत 36 लाख अनुमानित थी , लेकिन मण्डल ने उसी उच्च गुणवत्ता के साथ प्रत्येक फ्लैट 960 वर्ग फ़ीट वाला 31 लाख में एवं 1100 वर्गफीट वाला 35 लाख में दिया है। उन्होंने बताया की हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने समृद्धि अपार्टमेंट के 159 आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपे थे ।डॉ शर्मा ने कहा की राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने अपनी योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि “समृद्धि अपार्टमेंट” परियोजना आम नागरिकों को किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान करने का सफल उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बोर्ड अब पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़कर तकनीकी नवाचार और नागरिक सुविधा केंद्रित परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व विगत दो वर्षों में मण्डल को फाउन्टेन स्क्वायर पार्क एवं एक्सपॉजिशन ग्राउन्ड के लिए आईबीसी अवार्ड , मण्डल मुख्यालय को ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बीईई की 5 स्टार रेटिंग का अवार्ड, मण्डल की माही योजना को नारोडको द्वारा अवार्ड तथा एसएस रेजीडेंसी को इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यू द्वारा अवार्ड मिल चुका है।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल , तेजवीर सिंह मीणा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views