1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद

20 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया होगी प्रारम्भ

 रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि जीन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च से प्रारम्भ की जा रही है। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदय दीप सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार की ओर से निर्धारित एफएक्यू मापदंड के अनुसार चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का 6,200 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।किसानों की सुविधा, खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 भी उपलब्ध कराया गया है।वहीं, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण शिरीष वी. चान्दे ने बताया कि पंजीकृत किसानों से अनुरोध है कि वे अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही अपनी एफएक्यू मापदंड की उपज संबंधित खरीद केन्द्र पर लेकर आएं। किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिवस के भीतर ही उपज की तुलाई करवाई जा सकती है, ताकि समय पर उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल