स्कूलों में शुरू हुआ अभियान: ऐसा मंगलवार जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हो

झालावाड़
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर जिले में मंगलवार से ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध, उनके कानूनी अधिकार, कर्तव्यों और सामाजिक- कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शशि गजराना ने निर्मल मॉन्टेसरी सीनियर सैकंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को बताया कि प्रत्येक विद्यालय में ‘कोर्ट वाली दीदी’ नाम से शिकायत पेटी लगाई जा रही है, जिसमें छात्र अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर डाल सकेंगे। इन शिकायतों में बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण, भेदभाव, मारपीट, दुर्व्यवहार या साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर प्राधिकरण द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि कंप्यूटर, मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से किए जाने वाले अपराध साइबर अपराध की श्रेणी में आते हैं और इनसे बचाव के लिए जागरूक रहना जरूरी है।
जिले में अकलेरा, भवानीमंडी, पिड़ावा, खानपुर और चौमहला क्षेत्रों के विद्यालयों में भी इसी अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views