अजमेर।अजमेर जिले के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां कोर्ट में न्याय देने वाले जज बच्चों के बीच ‘टीचर’ बनकर पहुंचे। जिले के 32 स्कूलों में जजों ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां समझाते हुए ऑनलाइन खतरों से बचने के उपाय बताए।एसीजेएम (PCPNDT) कोर्ट की जज रितिका कपूर ने कोटड़ा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में साइबर सुरक्षा पर विशेष क्लास ली। उन्होंने साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह और स्टाफ मौजूद रहा।
ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन
झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने…




