खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित वर्गों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा

झालावाड़। राज्य सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2025 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 39,602 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 27,898 परिवारों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जा चुका है। चयनित परिवार नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत नियमित रूप से राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, प्राप्त आवेदनों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने के कारण 8,739 आवेदनों को आवश्यक पूर्ति हेतु वापस लौटाया गया है, जो वर्तमान में उपभोक्ता स्तर पर लंबित हैं। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे ई-मित्र के माध्यम से शीघ्र आवश्यक कमियों की पूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम भी खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जा सके और वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

  • Related Posts

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने…

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

     झालावाड़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत मऊ बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी को 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 4 views
    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 3 views
    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 3 views
    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    गौतम गंभीर ने किए खाटूश्याम के दर्शन

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views

    वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम 19 अप्रैल को

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views