केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में ‘एक कदम सुधार की ओर’ नवाचार का शुभारम्भ

जयपुर। केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में गुरूवार को एक कार्यक्रम में  ‘एक कदम सुधार की ओर’ नवाचार का शुभारम्भ किया गया। गृह विभाग के शासन सचिव मनीष गोयल , मनोज कुमार अग्रवाल,  महानिदेशक जेल अशोक राठौड़, सुमन मालीवाल, उप महानिरीक्षक रेन्ज जयपुर  व निदेशक, डीएवी ग्रुप ऑफ स्कूल, ब्रहृमपुरी, जयपुर के प्रयासों से केन्द्रीय कारागृह जयपुर में निरुद्ध बंदियों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है। इसके अन्तर्गत  5 इन्टैक्स कम्प्यूटर सिस्टम मय टैबल, कुर्सी  कैदियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु स्थापित किये गये हैं। कम्प्यूटर लैब के शुभारम्भ समारोह में ये  सभी विशिष्टजन उपस्थित रहे।राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ  में लंबित जनहित याचिका ‘परमेश्वरी चौधरी बनाम राज्य सरकार’ में जारी दिशा निर्देशों की पालना में उप महानिरीक्षक कारागार रेन्ज जयपुर द्वारा इस विषय पर गृह विभाग के शासन सचिव  से गंभीर चर्चा की गई, जिसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में यह कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में सुमेर सिंह, उपाधीक्षक, विजय सिंह, कारापाल, अशोक कुमार पारीक कारापाल जयसिंह उपकारापाल, रमेश चंद, उपकारापाल, कारागृह में पदस्थपित कार्मिक एवं कैदी उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views