जिलेभर में बारिश से कटी फसलों में नुकसान

  • पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम।

झालावाड़।
जिले में सोमवार को कई इलाकों में बरसात हुई और तेज हवाएं चली। दोपहर ढाई बजे करीब अचानक मौसम बदला गया और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। अासमान में काली घटाएं छा गई। तीन बजे करीब तेज बारिश शुरू हो गई। रूक-रूक आधे घंटे तक बारिश का दौर जा रही। बाघेर में आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने से तीन जने घायल हो गए। रायपुर में रूक-रूक 30 मिनट, पनवाड़ में आधे घंटे रिमझिम बारिश हुई। इसके अलावा रटलाई, अकलेरा, मिश्रौली, रीझोन व खानपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण मंडियों में खुली पड़ी जिंस भीग गई। जहां तेज बारिश हुई, वहां तो जींस बह गई। इधर बारिश से खेतों में कटी पड़ी फसलों में भी किसानों ने नुकसान बताया है। बारिश के कारण तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट अा गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च में दूसरी बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला और बारिश हुई, इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पहले जावर में तो ओलावृष्टि भी हुई थी इससे गेहूं, सरसों व चना में नुकसान हुआ था।
आगे क्या… आज भी बारिश के संभावना-
मौसम केंद्र जयपुर के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार को भी रहेगा, इससे कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
खेतों में कटी फसलें प्रभावित, मंडियों में जींस भीगी-
रायपुर। कस्बे सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में रूक-रूक आधे घंटे तेज बारिश हुई। बारिश से खेतों में फसलों की कटाई कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत किसानों को अपनी कटी फसलों को बचाने के लिए जतन करने पड़े। किसानों का कहना है कि खेतों में कटाकर रखी गेहूं, लहसुन, धनिया, फसलों में नुकसान हुआ है। वही कस्बे की कृषि उपजमंडी में छुट्‌टी होने के कारण किसान तो नहीं आए, लेकिन यहां खुले में रखी व्यापारियों की जींस भीग गई और कुछ बारिश के साथ बह गई। हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

3-5 अप्रैल के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा-
जिले में इस बार बेक टू बेक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है। सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिलेभर में बारिश हुई। अब दो तीन दिन की राहत के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views