रामगंज मंडी–भोपाल रेल लाइन को मिली रफ्तार, खिलचीपुर–राजगढ़ सिटी खंड का सफल सीआरएस निरीक्षण


130 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल सफल

कोटा। राजस्थान और मध्यप्रदेश को सीधे रेल संपर्क से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित रामगंज मंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। रेल संरक्षा आयुक्त, मध्य परिमंडल गुरु प्रकाश ने कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले खिलचीपुर–राजगढ़ सिटी (17.8 किमी) खंड का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान 130 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम गति से सफल स्पीड ट्रायल भी सम्पन्न हुआ, जो इस खंड पर यात्री सेवा शुरू होने की दिशा में एक निर्णायक प्रगति है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 276 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना में रामगंज मंडी से ब्यावरा तक लगभग 165 किलोमीटर का भाग कोटा मंडल के अंतर्गत आता है। मंडल द्वारा निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाते हुए रामगंज मंडी से खिलचीपुर तक ट्रैक बिछाने सहित अधिकांश अवसंरचना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे पूर्व फरवरी 2025 में नयागांव -खिलचीपुर तथा जुलाई 2025 में जरखेड़ा–शामपुर खंड का सफल सीआरएस निरीक्षण सम्पन्न हो चुका है। वर्तमान निरीक्षण इस परियोजना को यात्री सेवा के और करीब ले जाने वाला अहम पड़ाव सिद्ध हुआ है।

लेव क्रॉसिंग, अडरपास, दूरसंचार प्रणालिया देखी
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक की गुणवत्ता, स्थिरता एवं सीधी-रेखीयता की सूक्ष्म जाँच की। इसके साथ ही पुलों, लेवल क्रॉसिंग, अंडरपास, सिग्नलिंग एवं दूरसंचार प्रणालियों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। खिलचीपुर एवं राजगढ़ सिटी स्टेशन यार्ड का विधिवत निरीक्षण करते हुए मोटर ट्रॉली द्वारा ट्रैक का विस्तृत परीक्षण भी किया गया।

नई रेल लाइन राजस्थान-मध्यप्रदेश के पांच जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी-

यह नई रेल लाइन कोटा, झालावाड़, राजगढ़, सीहोर और भोपाल सहित पाँच जिलों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। वर्तमान में भोपाल–कोटा के बीच रेल यात्रा नागदा–उज्जैन अथवा बीना मार्ग से होती है, जिससे दूरी और समय दोनों अधिक लगते हैं। नई लाइन के प्रारंभ होने पर दूरी में लगभग 100 किलोमीटर की कमी आएगी और यात्रा समय में 2 से 3 घंटे की बचत होगी। साथ ही झालावाड़ स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट तक कोयला परिवहन मार्ग भी लगभग 42 किलोमीटर छोटा हो जाएगा, जिससे माल ढुलाई लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी।


सीधे मध्यप्रदेश से कनेक्टिविटी

इस परियोजना के पूर्ण होने से हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, झालावाड़ एवं रामगंज मंडी के यात्रियों को भोपाल एवं मालवा क्षेत्र के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रामगंज मंडी, झालरापाटन, असनावर, अकलेरा, घाटोली, भोजपुर एवं खिलचीपुर जैसे स्टेशनों से गुजरने वाली यह लाइन ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी, जिससे रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा एवं व्यापार के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा।

निरीक्ष्ण में यह रहे मौजूद-

निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त मध्य परिमंडल श्री गुरु प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम.एस. हाशमी, मंडल रेल प्रबंधक कोटा श्री अनिल कालरा, मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री पंकज सोइन, उप मुख्य अभियंता श्री गौरव मिश्रा सहित वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरओ), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य), उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी श्री प्रजापत, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) एवं मुख्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 4 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल