झालावाड़ । सकल जैन श्वेताम्बर के तत्वाधान में मंगलवार को नवकार कलश का स्वागत किया गया। नवकार कलश विश्व की शान्ति एवं सामन्जस्य और सौहार्द्व की भावनओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र का जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस उद्देश्य को लेकर नवकार यात्रा निकाली गई। झालावाड़ में भी विश्व नवकार महामंत्र 9 अप्रेल को एकसाथ सामूहिक जाप का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने धर्मध्वजा दिखाकर इसको जयपुर से रवाना किया। इस स्वागत क्रम में समाज के समस्त श्रावक,श्राविकाओं ने भाग लिया। इसमें प्रमुख शुभम जैन,सुरेन्द्र कोठारी,प्रताप कोठारी,राजेन्द्र बाफना,कुशलराज हिंगड़ आदि रहे। यह जानकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने दी।






