एलपीजी सिलेंडरों से वाहनों मे कर रहा था रिफिलिंग, डीएसओ ने 15 सिलेंडर जब्त किए

झालावाड़। जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध जिला रसद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम टांडी सोनपुरा में अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक इलेक्ट्रिक मोटर जब्त की गई।

जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को ग्राम टांडी सोनपुरा में अवैध रूप से एलपीजी गैस की रिफिलिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर रसद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रमोद कुमार पुत्र श्री दुर्गालाल द्वारा संचालित अवैध गैस रिफिलिंग की दुकान पर जांच की। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरने का कार्य पाया गया, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक होने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन भी है।

कार्रवाई के दौरान मौके से 15 घरेलू गैस सिलेंडर एवं गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक मोटर को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को नियमानुसार सौम्या एचपी गैस ग्रामीण वितरक, आमेठा को सुपुर्द किया गया।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग से आगजनी एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे आमजन के जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा हो सकता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गैस रिफिलिंग या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रसद विभाग को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई को जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक राजपाल गोदारा द्वारा अंजाम दिया गया। विभाग द्वारा आगे भी जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध अभियान जारी रखा जाएगा।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views