तेजपाल सस्ता नशा बेचता था इसलिए मार डाला, आरोपियों को हो रहा था नुकसान

बाघेर के जंगल में ब्लाइंड मर्डर का राज खुला, एक आरोपी अभी भी फरार कोतवाली क्षेत्र में महिला का मोबाइल छीनने की वारदात में पकड़े

झालावाड़। बाघेर के जंगल में हुई तेजपाल की हत्या की जांच में सामने आया है कि मृतक तेजपाल और आरोपी गांजा बेचने का काम करते थे। मृतक आरोपियों से सस्ती कीमत पर गांजा बेच रहा था, जिससे उसकी बिक्री अधिक हो रही थी और आरोपियों को नुकसान। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे जंगल में बुलाया और नशा करवा कर मार डाला।
मृतक का शव क्षत विक्षत हालत में पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन पुलिस जांच में यह हत्या का मामला निकला। गांव के ही नरेंद्र पुत्र रामगोपाल व उसके भाई सुरेंद्र पुत्र रामगोपाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तेजपाल की हत्या की और शव जंगल में फेंक दिया था। उसकी बाइक और मोबाइल छीन ले गए थे। अब पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर इनके पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों व मृतक युवक के बीच में गांजा बेचने की रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उसे रास्ते से हटा दिया था। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और फरारी के दौरान मोबाइल व बाइक चोरी की वारदातें की। झालावाड़ में इनको एक महिला से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया तो पूछताछ में इन्होंने ही तेजपाल की हत्या करना इन्होंने स्वीकार किया। जिसके बाद इनके पास से मृतक की बाइक, तलवार, बाइक के पार्ट्स खोलने के उपकरण बरामद किए है।

इनका साथी गोकुल अभी फरार

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उनके गांव के ही गोकुल के साथ मिलकर गांजा बेचते थे। गाव में भैरूलाल उर्फ तेजपाल भी गांजा बेचता था। जो उनसे सस्ती दर पर गांजे की पुड़िया बेचता था। जिससे उसकी बिक्री ज्यादा हो रही थी और उनको घाटा होने लगा। इससे तेजपाल के साथ उनकी कहासुनी होने लगी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने नशा करने के लिए तेजपाल को बाघेर के जंगल में बुलाया और नशे की हालत में हत्या कर लाश को ​िछपा दिया। बाद में उसकी बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

हत्या के बाद बाइक व मोबाइल चुराने लगे आरोपी

दोनों भाई अत्यंत शातिर एव आदतन अपराधी प्रवृति के है जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल-बदल छिपते रहे। इस दौरान आरोपी मोबाइल छीनने और बाइक चोरी की वारदाते करने लगे। पूछता में उन्होंने झालावाड़, झालरापाटन, सारोल, खानपुर तथा बोरखेड़ा कोटा से 5 बाइक चोरी की। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 3 बाइक और 2 बाइकों के चैचिस बरामद किए।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views