साइबर अपराध की कोई बाउड्री नहीं, इसके लिए अवेयरनेस बड़ा हथियार है- एडीजी लता

एडीजी सिविल राइट्स दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर झालावाड़ पहुंची, सेरेमोनियल परेड़, संपर्क सभा, क्राइम मीटिंग ली।

झालावाड़. एडीजी सिविल राइट्स ने शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए झालावाड़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया। परेड़ निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर जिले में होने वाले अपराध की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस साइबर क्राइम से लोगों को बचाने के लिए उनको जागरूक करने का प्रयास कर रही है। साइबर अपराध की कोई सीमा नहीं है इसके लिए अवेयरनेस बड़ा हथियर है। इसलिए युवा लोगों को जो कंप्यूटर इंटरनेट को समझते है। खुद जागरूक होंगे तो अपने घरों में बड़े बुजुर्गों को भी जागरूक कर पाएंगे। साइबर अपराधियों को पकड़ने और इनके द्वारा ठगी करोड़ों रुपए की रकम वापस नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम की कोई सीमा नहीं है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचनेे का हर संभव प्रयास करती है। एडीजी ने राजसिटीजन एप के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालिया अपडेट के बाद इसे और अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा रहा है। ताकि आम लोगों को संकट या किसी भी अपराध की स्थिति में पुलिस की त्वरित मदद मिल सके। इसके लिए लोगों को एप के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिला अपराध को रोकने और नशे के खिलाफ जिला पुलिस कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

जी मेहमी स्टेडियम में पुलिस की सेरेमाेनियल परेड का अायाेजन हुअा। इसका प्रतिनिधित्व एसपी अमित कुमार ने परेड कमांडर बन किया और एडीजी काे सलामी दी। इसके बाद एडीजी ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी का डेमाे व हत्या के प्रकरण के क्राइम सीन का डेमो प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने एसपी अमित कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

क्राइम मीटिंग: सड़क दुर्घटनाओं के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कम करें-

एडीजी लता मनोज कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान अपराधों को रोकने, सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में विशेष कार्ययोजना बनाकर मृतकों की संख्या में कमी लाने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं से संबंधित व एससी एसटी के प्रकरणों की त्वरित निस्तारण कर पीड़ित को राहत देने को कहा। संगठित अपराधों के विरूद्ध कठोर व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याएं जानी

एडीजी ने पुलिस लाइन में संपर्क सभा ली, इसमें एएसपी भागचंद मीणा, एएसपी महिला अपराध अनुसंधान श्योराजमल मीणा, जिले के डीएसपी, थानाधिकारी शामिल हुए। एडीजी को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस जवानों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस जवानों को आमजन के साथ बेहतर व्यवहार की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक पुलिस मित्रों की मीटिंग ली, लोगों से मिले सुझावों के संबंध में आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views