सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका



​झालावाड़। खानपुर-बकानी विधायक सुरेश गुर्जर के निर्देशानुसार, मंगलवार को झालावाड़ में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल की अेार से एआईसीसी महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी रोहित गुर्जर के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के समक्ष भाजपा प्रभारी का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया।
​मर्यादा लांघने वाले नेताओं को सबक सिखाएगी जनता
विरोध प्रदर्शन के दौरान रोहित गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक सुरेश गुर्जर के मार्गदर्शन में हम राजनीति में शुचिता और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। सचिन पायलट जैसे कद के नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि राजस्थान के युवाओं का अपमान है। भाजपा के बड़े नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए, अन्यथा युवाओं का यह आक्रोश थमने वाला नहीं है।
​महाविद्यालय में गूंजे विरोध के स्वर
राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के माध्यम से संदेश दिया गया कि जननेताओं के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर छात्र नेता रामबाबू गुर्जर, राजवीर, लोकेश, सोनू, दुर्व बना, मनोज, पीयूष, अल्पेज़, हितेश, गोविंद, जोधाराम सहित अनेक छात्र प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views