झालावाड़। झालावाड़ में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) श्रमिकों के लिए कार्य समय में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए यह नया शेड्यूल शुक्रवार 24 अप्रैल से लागू होगा। अब श्रमिकों को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक काम करना होगा।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज शासन सचिव के 21 अप्रैल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। जिला परिषद के मनरेगा एक्सईएन निमेष ने बताया कि पहले कार्य का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था।नए नियमों के अनुसार, यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित कार्य (टास्क) समय से पहले पूरा कर लेता है, तो वे कार्यस्थल छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में कार्य की माप करवानी होगी और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर लेने होंगे। जिलेभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस समय परिवर्तन से मनरेगा श्रमिकों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


