झालावाड़ में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने किया जिला परिषद में किया प्रदर्शन

झालावाड़। झालावाड़ जिले में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) योजना से जुड़े कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को जिला परिषद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला परिषद के एक्सईएन को पुनः चेतावनी ज्ञापन सौंपा। सहायकों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन के लिए प्रशासन से स्वीकृति भी मिली थी।मनरेगा कार्मिक संघ (जेटीए) के जिलाध्यक्ष राकेश मीणा ने बताया कि पंचायत राज विभाग ने 3 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों और जेईएन के बीच कार्य विभाजन के लिए क्लस्टर आवंटन की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था ग्रामीण कार्य निर्देशिका 2025 के अनुसार लागू की गई थी, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की योजनाओं का कार्य पूर्व व्यवस्था के अनुसार करने के निर्देश थे।

विभाग के मंत्री को भी ज्ञापन भेजा हालांकि विभाग ने 14 अप्रैल को इस आदेश को स्थगित कर दिया, जिससे कनिष्ठ तकनीकी सहायकों में असंतोष बढ़ गया। इसी के विरोध में जिलेभर के सहायकों ने जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि 3 अप्रैल के आदेश को निरस्त कर पूर्व में प्रचलित एसओपी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को समकक्ष मानते हुए क्लस्टर आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही, ग्रामीण विकास और पंचायती राज की सभी योजनाओं का कार्य पूर्व व्यवस्था के अनुसार जारी रखने की मांग भी की गई है। इस विरोध प्रदर्शन में कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ झालावाड़ के जिलाध्यक्ष राकेश मीणा, उपाध्यक्ष लोकेश धन्वंतरि और पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश गौतम सहित अन्य सभी साथी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

    झालावाड़। झालावाड़ आयुर्वेद विभाग ने आयुर्वेदिक कर्मचारियों को नई डिजिटल प्रणाली के संचालन और उसके फायदों की जानकारी दी। इसका उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी…

    मंदिर से लौटते समय कार ने बाइक को मारी टक्कर

    झालावाड़ झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ जब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

    • By admin1
    • April 24, 2026
    • 0 views
    आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण

    मंदिर से लौटते समय कार ने बाइक को मारी टक्कर

    • By admin1
    • April 24, 2026
    • 2 views

    झालावाड़ में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने किया जिला परिषद में किया प्रदर्शन

    • By admin1
    • April 24, 2026
    • 1 views
    झालावाड़ में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने किया  जिला परिषद में किया प्रदर्शन

    मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्य समय बदला

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 4 views

    पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 5 views
    पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित

    झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त मिले अनुपस्थित:एडीएम ने निरीक्षण में जताई नाराजगी

    • By admin1
    • April 23, 2026
    • 3 views