
शाम को एक एजेंसी पर गाड़ी पहुंचने पर शुरू हुआ वितरण, लेकिन सीमित सिलेंडर मिलने से अधिकांश उपभोक्ता रहे परेशान; घरों में इंडक्शन तो होटलों में डीजल भट्टियों का सहारा
झालावाड़।
शहर सहित झालरापाटन, बकानी सहित कस्बों में दो दिनों से रसोई गैस की किल्लत से आमजन परेशान हैं। सोमवार को भी स्थिति यह रही कि शहर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई, लेकिन दोपहर तक सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से कई लोग निराश होकर घर लौट गए।
उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंचे, लेकिन दोपहर तक गैस नहीं मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। शाम के समय एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर से भरी गाड़ी पहुंचने के बाद वितरण शुरू किया गया, लेकिन सीमित समय के चलते कुछ ही लोगों को सिलेंडर मिल सका। बाकी उपभोक्ता फिर से मायूस होकर लौट गए। झालरापाटन में शाम तक सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंची।
गैस संकट से बदली रसोई की तस्वीर
झालावाड़ और झालरापाटन में गैस की कमी का असर अब सीधे लोगों की रसोई पर पड़ने लगा है। कई घरों में गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद लोग इंडक्शन चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। वहीं शहर के होटल और ढाबा संचालकों ने भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डीजल भट्टियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है और लागत भी बढ़ रही है। वहीं आम उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
स्टूडेंट्स की बढ़ी परेशानी, छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग 270 रुपए प्रति लीटर
ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में पढ़ाई के लिए आने वाले स्टूडेंट्स खाना बनाने के लिए छोटे 2 से 5 लीटर वाले गैस सिलेंडर पर निर्भर रहते है, लेकिन गैस की किल्लत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। वैसे तो छोटे सिलेंडर में रिफिलिंग अवैध है, लेकिन पहले उनका काम चल रहा था, लेकिन अब बाजार में गैस की किल्लत से सिलेंडर मिलना महंगा हो गया है, इसलिए कोई भर नहीं रहा है और कोई भर रहा है तो 270 रुपए लीटर तक भर रहा है। जबकि पहले यह 50 से 60 रुपए लीटर में होती थी।
बकानी व रटलाई में सिलेंडर नहीं, एजेंसियों पर सन्नाटा
बकानी व रटलाई में भी गैस सिलेंडर की प्लांट से सप्लाई नहीं होने के कारण सोमवार को लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। एेसे में गैस सिलेंडर लेने अाने वालाें काे एजेंसियाें से निराशा लाैटना पड़ा। दाेपहर बाद ताे इन दाेनाें जगह एजेंसियाें पर सन्नाटा पसरा रहा। एजेंसी संचालकाें ने बताया कि शनिवार काे सिलेंडर खत्म हाे गए थे। रविवार की छुट्टी अा गई। साेमवार को सिलेंडर की गाड़ी आने वाली थी, लेकिन वह भी नहीं आई।
शनिवार को गैस सिलेंडर खत्म हो गए थे। रविवार को छुट्टी थी ऐसे में प्लांट से सप्लाई नहीं हुई। सोमवार दोपहर बाद प्लांट से सिलेंडर की गाड़ी आने पर लोगों को सिलेंडर देना शुरू किया है।
– अब्दुल सलीम, गैस एजेंसी झालावाड़
————–
आज सप्लाई होने वाली थी, लेकिन शाम तक गाड़ी नहीं आई। आगे बात करने पर अब मंगलवार को प्लांट से सिलेंडर की गाड़ी भेजना बताया है। सोमवार को गैस सिलेंंडर नहीं होने से लोग परेशान हुए है।
मनोज गुप्ता, दुर्गा गैस एजेंसी, झालरापाटन
फैक्ट फाइल
– जिले में कुछ एलपीजी उपभोक्ता- 3.80 लाख
– इनमें उज्जवला व खाद्य सुरक्षा वाले- 2.12 लाखSub Heading / Strap :




