शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार रात की घटना, मामूली कहासुनी में हो गया था विवाद

झालावाड़।
सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हुई। हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल राकेश (25) ने बताया कि वे अपने पड़ोसी सतवन के साथ गांव में छीतर लाल के बेटे मनोज की शादी में खाना खाने गए थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे पंगत में बैठे थे, तब सतवन ने वहां मौजूद लखन से खाना परोसने को कहा।
इस बात पर लखन नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में बात इतनी बढ़ गई कि लखन और उसके भाई ने चाकू निकालकर राकेश और सतवन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।

  • Related Posts

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने…

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

     झालावाड़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत मऊ बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी को 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 3 views
    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    गौतम गंभीर ने किए खाटूश्याम के दर्शन

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views

    वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम 19 अप्रैल को

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views