पदयात्रा के परिणाम सकारात्मक: दुष्यंत सिंह

दांगीपुरा के राजकीय विद्यालय को मिले दो कक्षा कक्ष
मनोहरथाना। झालावाड़ बारां का परिवार आगे बढ़े । चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई आदि क्षेत्रों में झालावाड़ जिले ने भाजपा के कार्यकाल में खूब प्रगति की है। अब बारी है कि हम इन सभी योजनाओं की समीक्षा करें। कोई कमी हो तो दूर करें।सांसद दुष्यंत सिंह रविवार को मनोहरथाना क्षेत्र में सांडस से दांगीपुरा के बीच जन संवाद पदयात्रा के अंतिम दिन ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
पदयात्रा के दौरान जगह-जगह अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दुष्यंत सिंह बहत सहज दिखाई दिए। उन्होंने आटा चक्की, गन्ने की चरखी, सब्जियों और किराने की दुकानों में पहुंचकर व्यवसायियों से भी चर्चा की। नुक्कड़ सभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि झालावाड़ में मेरा दफ्तर सभी के लिए खुला है, आमजन किसी भी समस्या के लिए वहां संपर्क कर सकते हैं। सांडस में आयोजित जनसभा के दौरान सांसद सिंह एवं विधायक गोविंद रानीपुरिया ने जमींदोज स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक-एक कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए अपने विकास कोष से राशि देने की घोषणा की।

यह रहे साथ: इस दौरे में आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिला प्रभारी सागर सोनी, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, महामंत्री हेमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरि पाटीदार, प्रदीप सिंह राजावत, संजय वर्मा, डॉ ओपी माथुर, रामसिंह मीणा, संतोष नागर, विमल सुराणा, दिनेश बोहरा, दिनेश मंगल, अनूप गौतम, बैनाथ मीणा, राहुल वर्मा, लालीबाई, रंजीता पांडे, भावना झाला, ममता शर्मा, मोरम बाई, दिनेश मेहर, जितेंद्र सिंह राजावत, नागेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राकेश भील, भंवरलाल भील, जमनालाल भील, मधुसूदन शर्मा, ओम तंवर, विजय न्याती, राधेश्याम दादा आदि साथ रहे
शासन व्यवस्था में सुधार लाएगा महिला आरक्षण

नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में महत्वपूर्ण संशोधन के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। सभी दलों के सहयोग से इसे सर्वसम्मति से पारित होने की उम्मीद है।
भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित संशोधनों के बाद लोकसभा का ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा। नए खाके के मुताबिक, लोकसभा की कुल सदस्य संख्या बढ़ाकर 816 की जा सकती है। प्रसन्नता की बात है कि इसमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
भाजपा की जिला मीडिया प्रभारी रंजीता पांडे ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं, ऐसे में देश के कानून बनाने की प्रक्रिया में उनकी संख्या बढ़ना जरूरी है। उनके आने से शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील और आम जनता के करीब होगी। उन्होंने प्रस्तावित क़ानून संशोधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल