पीटीईटी-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र

झालावाड़।
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी.टी.ई.टी.-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
मुख्य समन्वयक एवं कुलगुरु प्रो. बी.एल. वर्मा ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में बी.एड. करने के इच्छुक कई अभ्यर्थी काउंसिलिंग प्रक्रिया से वंचित रह जाते थे।
समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी के अनुसार, पांचवें सेमेस्टर में उत्तीर्ण तथा अंतिम सेमेस्टर के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी अब 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु आयोजित काउंसिलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

ब तक कुल 72, 380 आवेदन प्राप्त हुए, 45 हज़ार से अधिक महिला अभ्यर्थी
सह-समन्वयक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि तक न्यूनतम प्रतिशत के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में स्नातक में अध्ययनरत अभ्यर्थियों की संख्या 25 प्रतिशत ही है। सिर्फ 18,507 अभ्यर्थी ही ऐसे है जो वर्तमान में स्नातक के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे| लगभग दस प्रतिशत अभ्यर्थियों ने अँग्रेज़ी में प्रश्न पत्र चाह है।
विद्यार्थियों को राहत: एक वर्ष बचेगा, 20 अप्रैल तक आवेदन
उप प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झालरापाटन सुरेंद्र कुमार जैन ने ने बताया कि स्नातक सत्र में विलंब के कारण कई विद्यार्थी बी.एड. काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाते थे। इस निर्णय के बाद अभ्यर्थियों को अंतरिम प्रवेश मिलेगा, जिससे वे अपना एक महत्वपूर्ण वर्ष बचा सकेंगे। साथ ही वे भविष्य में आयोजित होने वाली REET परीक्षा में शामिल होकर भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र बन सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल