जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

झालावाड़।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक सुरोलिया ने शुक्रवार को जिला कारागृह झालावाड़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने बंदियों को दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन एवं आर ओ सिस्टम आदि के बारे मे जारनकारी ली। उन्होंने बन्दी से वार्ता कर उनकी आयु, प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट एवं प्रकरण मे पैरवी करने के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के बारे मे जानकारी ली। जिन बंदियों ने स्वयं के प्रकरण में अधिवक्ता नही होना बताया उको निशुल्क विधिक सहायता के प्रार्थना पत्र भरवाकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बन्दियों का जमानत प्रार्थना पत्र सम्बन्धित न्यायालय मे पेश करवाने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने बन्दियों को आहार चार्ट अनुसार ही भोजन, नाश्ता एवं अन्य खाद्य वस्तुऐं, बन्दियों को समाचार पत्र, धार्मिक पुस्तके, प्रेरणादायक पुस्तके उपलब्ध करावाने के लिए कारागृह प्रशासन को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दोरान बैरकों में साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बैरको में बन्दियों की संख्या अनुसार पंखे टयुब्लाइट लगाने के लिए कारागृह प्रशासन को निर्देश दिए। कारागृह निरीक्षण के दौरान जिला एवं न्यायाधीश ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं पिछड़े वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करता है जिसके अन्तर्गत महिलाओं, बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों, दिव्यांगों, न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्तिों एवं जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रू. से कम है उन्हें निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान जेल अधीक्षक निरन्जन शर्मा, जेलर लोकाउज्जवल सिंह, आशुलिपिक राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक विनोद गौड एवं अंकित शर्मा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 11 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 13 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 10 views