महिलाओं को झांसे में लेकर अश्लील चैटिंग व ब्लैकमेल करता था, गिरफ्तार

  • सोशल मीडिया से जुटाता था जानकारी, पहचान छुपाकर करता था बातचीत, गाेपनीय शिकायत पर पुलिस ने दबाेचा

झालावाड़। पुलिस ने एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को झांसे में लेकर न सिर्फ अश्लील चैटिंग करता था, बल्कि उनके फोटो और वीडियो मंगवाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। आरोपी महिलाओं को बदनाम करने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का प्रयास भी करता था।
एसपी अमि​त कुमार ने बताया कि बुधवार को एक पीड़िता ने गोपनीय परिवाद मंगलपुरा, झालावाड़ निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र महेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ काेतवाली थाना में दिया। पीड़िता ने बताया कि यह अाराेपी विभिन्न विवाह व रिश्ताें से संबंधित सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ा हुआ है। इन ग्रुप के माध्यम से जानकारी जुटाकर रिश्ताें के लिये संबंधित परिवारों व लड़कियों काे मैसेज करता है तथा उनसे अश्लील बातें करता है। साथ ही खुदका नाम, पता व अन्य झूठी जानकारियां देकर गुमराह करने के लिए अन्य व्यक्तियों के फोटाे भेजकर उनके साथ छल करने की काेशिश करता है। इस पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच व मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सौरभ अग्रवाल (36), निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।Sub Heading /

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views