बकानी क्षेत्र के मोडी और सोयला में पानी की समस्या होगी दूर, कृत्रिम जलाशय बनेगा

झालावाड़। झालावाड़ जिले में वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत प्रस्तावित मोरी (तहसील बकानी) और सोयला (तहसील रायपुर) कृत्रिम जलाशय परियोजनाओं को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। उच्च अधिकारियों की एक टीम ने दोनों प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर परियोजनाओं की तैयारियों और प्रगति का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीशनल चीफ इंजीनियर डी.एन. शर्मा, एसई अजीत कुमार जैन और विभागीय अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भू-स्थिति, जल संग्रहण की संभावनाओं और निर्माण से जुड़ी प्रारंभिक प्रक्रियाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त मुख्य अभियंता शर्मा ने निर्देश दिए कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की जल समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि इन जलाशयों के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता भी बेहतर होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। ये परियोजनाएं विशेष रूप से उन इलाकों के लिए लाभकारी होंगी जहां लंबे समय से जल संकट बना हुआ है।तकनीकी पहलुओं पर भी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे कार्य को जल्द पूरा कर जलाशय की क्षमता निर्धारित करने के लिए कैपेसिटी टेबल तैयार करने को कहा। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बोरो एरिया में मिट्टी की गुणवत्ता और जियो-टेक्निकल जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में कोई तकनीकी समस्या न आए।निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो सके।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views