खानपुर क्षेत्र में 8 अप्रैल को बनाएंगे आदर्श ट्रैफिक जोन

झालावाड़
जिला पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत झालावाड़ के बाद अब खानपुर क्षेत्र में 8 अप्रैल को एक घंटे के लिए ”आदर्श ट्रैफिक जोन” बनाया जाएगा। यह कदम यातायात नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए झालावाड़ जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और पालना के लिए यह पहल शुरू की गई है। खानपुर क्षेत्र में 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 5 बजे तक दहीखेड़ा चौराहा से काली तलाई तक के क्षेत्र को आदर्श ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। इस एक घंटे के दौरान आदर्श ट्रैफिक जोन में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यह भी निर्धारित किया गया है कि इस क्षेत्र में किसी भी वाहन ड्राइवर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ”जीरो टॉलरेंस” की इस अवधारणा से सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। थानाधिकारी खानपुर ने क्षेत्र के नागरिकों से यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने की अपील की है। इस संबंध में थाना खानपुर में सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनसे सहयोग और जागरूकता फैलाने का आग्रह किया गया।

  • Related Posts

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने…

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

     झालावाड़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत मऊ बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी को 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 4 views
    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    गौतम गंभीर ने किए खाटूश्याम के दर्शन

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views

    वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम 19 अप्रैल को

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views