मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक और किशोर समेत पांच लोग गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि चार लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि इंचौली क्षेत्र के कुछ लोग अपनी वृद्ध मां के अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद उनके साथ आए लोग करीब 200 मीटर दूर गंगा में नहाने चले गए, जहां अचानक तेज धारा में पांचों बहने लगे।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


