बारां।बारां में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 7 अप्रैल को महिला थाना में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 6 अप्रैल को उसकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने कोटा रोड से उसकी स्कूल वैन का पीछा किया। इसके बाद मोहल्ले में भी पीछा करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह भयभीत हो गई। प्रकरण दर्ज होने के बाद एएसपी राजेश चौधरी के निर्देशन में महिला थाना सीआई आशा कुंवर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
