बारां।रोडवेज यात्रियों को राहत देते हुए बारां डिपो में 7 नई अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें 2 बसें 2×2 सेमी डीलक्स और 5 बसें 3×2 ब्लूलाइन श्रेणी की हैं। इन बसों के संचालन से लंबे समय से प्रभावित रूट्स पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।डिपो प्रबंधन के अनुसार 2 सेमी डीलक्स बसों को बारां-इकलेरा-सांगोद-जयपुर मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें पहले से चल रही ब्लूलाइन बसों की जगह लेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।पांच ब्लूलाइन बसों में से 2 को बारां-झालावाड़-रावतभाटा-उदयपुर रूट पर फिर से शुरू किया गया है, जो लंबे समय से बंद था। यह बस बारां से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर झालावाड़ के रास्ते उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह उदयपुर से रात 8:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे बारां पहुंचेगी।
पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक पर हमला, पुलिस ने तीन टॉप-टेन बदमाशों को दबोचा।
बीच रास्ते घेर कर बेरहमी से की मारपीट, गंभीर चोटें आईं; झालरापाटन पुलिस की कार्रवाई झालावाड़।शहर में पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले…
