बारां अस्पताल में 11 कार्मिकों को नोटिस

बारां। बारां में कार्यवाहक कलेक्टर भंवरलाल जनागल ने बुधवार को शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 11 कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।जनागल ने अस्पताल परिसर, मुख्य हॉल, गलियारों और ओपीडी कक्षों का मुआयना किया। उन्होंने नियमित और समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्ची वितरण काउंटर और दवा वितरण काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।कार्यवाहक कलेक्टर ने मेडिकल स्टाफ को समय पर अस्पताल पहुंचने और कार्मिकों की उपस्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने पीएमओ एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहें। मरीजों को संवेदनशील, व्यवस्थित और संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा गया।जनागल ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रमुख चिकित्साधिकारी से आउटडोर वार्डों में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर सेवाओं पर फीडबैक भी लिया। साथ ही, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

प्रमुख चिकित्साधिकारी (पीएमओ) नरेंद्र पालरिया ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर संधारण प्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। अब एमसीएच और मुख्य अस्पताल के कार्मिक एक ही स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिसकी मॉनिटरिंग उनके प्रभारी करेंगे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 12 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 11 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 13 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 10 views