झालावाड़। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान के स्कूल लेक्चरर दीपक शर्मा को दहेज लेने के आरोप में सस्पेंड किया है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पत्नी ने शिकायत की थी। लेक्चरर पर शादी में दहेज लेने और सरकारी सेवा में जॉइनिंग के समय विभाग को गुमराह करने के लिए गलत शपथ-पत्र (एफिडेविट) देने का आरोप है।पत्नी ने थाने के साथ विभाग में भी की थी शिकायतमामला सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाने से शुरू हुआ था। लेक्चरर की पत्नी वंदना शर्मा ने 10 जुलाई 2025 को अपने पति दीपक कुमार शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी ने केवल पुलिस में ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिक्षा विभाग ने जब इस मामले की आंतरिक जांच की, तो आरोपों की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 9 अप्रैल को दीपक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


