झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक महिला की चलती बस से कूदने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर दोपहर करीब 1 बजे सुवांस गांव के पास हुई मृतका की पहचान मांगी बाई (65) पत्नी भंवरलाल गुर्जर, निवासी दांतीयाखेड़ी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला भूमाड़ा चौराहा से अपने ससुराल दांतीयाखेड़ी लौट रही थी। वह बूंदी डिपो की रोडवेज बस में बकानी चौराहे से सवार हुई थी।सुवांस गांव के समीप चलती बस से अचानक कूद जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रिडकोर मेगा हाईवे की एंबुलेंस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को रायपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक पर हमला, पुलिस ने तीन टॉप-टेन बदमाशों को दबोचा।
बीच रास्ते घेर कर बेरहमी से की मारपीट, गंभीर चोटें आईं; झालरापाटन पुलिस की कार्रवाई झालावाड़।शहर में पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले…
