जयपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गुरुवार से मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। जिससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस नई सेवा के शुरू होने के बाद अब जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना कुल 11 फ्लाइट्स संचालित होंगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही नई फ्लाइट संख्या SG – 169 और SG – 170 के तहत संचालित होगी। तय शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से रात 10 बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट जयपुर से रात 11 बजकर 25 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इस समय स्लॉट में नई फ्लाइट शुरू होने से खासतौर पर लेट नाइट ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को सुविधा मिलेगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस के इस कदम से पैसेंजर्स को अब मुंबई ट्रैवल के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे टिकट की उपलब्धता और समय के चयन में भी आसानी होगी। ऐसे में बिजनेस ट्रैवलर्स के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी यह फ्लाइट फायदेमंद साबित हो सकती है।बता दें कि जयपुर-मुंबई रूट देश के व्यस्ततम रूट्स में से एक है, जहां पैसेंजर्स की लगातार मांग बनी रहती है। ऐसे में नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से न केवल पैसेंजर्स को राहत मिलेगी, बल्कि, जयपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुविधाओं में भी इजाफा होगा।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views