कोटा।कोटा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने एक बाइक को भी सरियों से तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसका VIDEO सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना में शुक्रवार रात 8 बजे की है, जहां एक महिला और उसके साथ मौजूद युवकों पर दूसरे पक्ष के युवक ने हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
पुरानी रंजिश में बाइक रोककर युवक पर हमला, पुलिस ने तीन टॉप-टेन बदमाशों को दबोचा।
बीच रास्ते घेर कर बेरहमी से की मारपीट, गंभीर चोटें आईं; झालरापाटन पुलिस की कार्रवाई झालावाड़।शहर में पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर युवक से बेरहमी से मारपीट करने वाले…
