कोटा। कोटा में बिजली विभाग के AEN ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल कृष्ण (50) के रूप में हुई है। वे बूंदी में बिजली विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। वहीं कोटा के डडवाड़ा इलाके में रहते थे। घटना शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के डडवाड़ा इलाके में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है।भीमगंजमंडी थाने के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया- गोपाल कृष्ण ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने बॉडी को उतार लिया था। इसके बाद एमबीएस अस्पताल बॉडी को लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


