उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 कांस्टेबल सम्मानित

मार्च माह के ‘बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ व ‘बेस्ट टर्नआउट’ के लिए एसपी ने किया सम्मान

झालावाड़
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एसपी अमित कुमार ने मार्च 2026 के लिए ‘बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ और ‘बेस्ट झालावाड़ कांस्टेबल’ का चयन कर उन्हें सम्मानित किया। चयनित पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर माह यह चयन किया जाता है। कांस्टेबलों का चयन सूचना संकलन, वारंटियों और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, अनुसंधान में सहयोग, कंप्यूटर कार्य में दक्षता तथा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जैसे कार्यों के आधार पर किया गया। मार्च माह के लिए मिश्रौली थाने के कांस्टेबल हंसराज, असनावर थाने के विमल सिंह, सुनेल थाने के राजेश गुर्जर, पनवाड़ थाने के मुकेश, कामखेड़ा थाने के सुनील कुमार, गंगधार थाने के विनोद कुमार तथा कोतवाली झालावाड़ के धर्मेंद्र बेनीवाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ चुना गया। इन पुलिसकर्मियों ने विभिन्न मामलों में प्रभावी सूचना संकलन, लंबित मामलों के निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मार्च माह के ‘बेस्ट टर्नआउट कांस्टेबल’ के रूप में असनावर के रविंद्र, रायपुर के सुरेंद्र, मनोहरथाना के भींवराम, पगारिया के दिनेश, मंडावर के धीरज कुमार, डग के राजवीर तथा झालरापाटन के पवन कुमार का चयन किया गया।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल