राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का अभियान: स्कूलों में लगेगा ‘कोर्ट वाली दीदी‘ शिकायत बाॅक्स

  • विद्यार्थी डाल सकेंगे शिकायतें एवं सुझाव
    झालावाड़।
  • देश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अब बच्चों को काूननी और विधिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘ट्रांसफाॅर्मेटिव ट्यूसडे‘ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 की सहायता प्रणाली एवं रिपोर्टिंग तन्त्रों, बच्चों के अधिकार सुरक्षा या गरिमा को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले, जैसे उत्पीड़न, बदमाशी, भेदभाव, शैक्षणिक मुद्दे, स्वास्थ्य, स्वच्छता, भावनात्मक संकट, साइबर सुरक्षा अपराध आदि से सम्बन्धित शिकायतों के निवारण के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। जिले के सभी स्कूलों में ‘ट्रांसफाॅर्मेटिव ट्यूसडे‘ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से शिकायत बाॅक्स लगाया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी समस्याएं या शिकायतें डाल सकेंगे। शिकायत करने वाले बच्चों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बच्चों द्वारा प्राप्त होने वाली शिकायतें सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पास पहुंचेगी, जिनका प्राधिकरण द्वारा इन शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
  •   अभियान का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आलोक सुरोलिया जिला एवं सेशन न्यायाधीश झालावाड़ के मार्गदर्शन में 7 अप्रेल से जिले के सभी स्कूलों में किया जाएगा। अभियान के तहत न्यायिक अधिकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी देंगे। कोर्ट वाली दीदी के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाली अपराध पर कार्रवाई की जाएगी एवं बच्चों की समस्या का निस्तारण किया जायेगा। बाॅक्स में बच्चों के साथ यौन शोषण, अध्यापक द्वारा भेदभाव, मारपीट, दुव्र्यवहार, साईबर अपराध करने सहित तमाम शिकायतें डाल सकेंगे। इन शिकायतों पर तुरंत संज्ञान प्राधिकरण द्वारा लिया जाएगा।
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्री मती शशि गजराना ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पूरे प्रदेश के स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब शुरू किया जा रहा है। क्लब के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां होंगी, जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार के कानूनों और अधिकारों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही बच्चों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान के लिए हर स्कूल में कोर्ट वाली दीदी बाॅक्स भी लगवाया जाएगा। इसमें बच्चे अपनी शिकायत डाल सकेंगे जिनका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समाधान किया जाएगा। इस अभियान से बच्चों का न्यायालय के साथ सीधा संपर्क होगा और बच्चों में न्याय के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ेगी। यह अभियान बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ न्याय की समझ को भी बढ़ाएगा।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल