राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल समाप्त करवाई

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा विधायक और यूनिवर्सिटी सिंडिकेट मेंबर गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया और नारियल पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री करने के लिए छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए से ज्यादा फीस देनी पड़ रही है। इसमें सेमेस्टर एडमिशन फीस करीब 10,070 रुपए, हर सेमेस्टर एग्जाम फीस 2000 रुपए और अन्य शुल्क शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स की सालाना फीस महज 10 से 14 हजार रुपए है। इस असमानता को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध जता रहे थे।मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण 30 अप्रैल से छात्र पूजा और लोकेंद्र कुलपति सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया।

  • Related Posts

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने…

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

     झालावाड़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत मऊ बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी को 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 2 views
    ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 4 views
    सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 3 views
    महिला से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    • By admin2
    • April 15, 2026
    • 3 views
    शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी में दो युवक घायल

    गौतम गंभीर ने किए खाटूश्याम के दर्शन

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views

    वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम 19 अप्रैल को

    • By admin1
    • April 15, 2026
    • 2 views